{"_id":"6a3451f6dfdec924480041b4","slug":"dcm-driver-murdered-by-having-his-head-crushed-post-mortem-report-confirms-blows-to-the-head-and-abdomen-with-a-heavy-object-kanpur-news-c-12-knp1024-1561343-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डीसीएम चालक की सिर कूंचकर हत्या, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर और पेट में वजनदार चीज के प्रहार करने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डीसीएम चालक की सिर कूंचकर हत्या, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर और पेट में वजनदार चीज के प्रहार करने की पुष्टि
विज्ञापन
गोलू सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
कानपुर। महाराजपुर थाना अंतर्गत हाथीपुर गांव निवासी डीसीएम चालक गोलू सिंह पुत्र गोपाल सिंह की सिर कूंचकर हत्या की गई थी। उसका क्षतविक्षत शव रूमा हाईवे किनारे बुधवार काे मिला था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिजन ने बताया कि गोलू दो दिनों से लापता था। तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर और पेट में वजनदार चीज के प्रहार करने से हत्या की पुष्टि हुई है।
परिजन के मुताबिक गोलू, भाई कुलदीप के साथ मिलकर डीसीएम चलाता था। गोलू को एक युवक से मेहनताने के रुपये लेने थे। 12 जून को वह युवक गोलू के घर पहुंचा और सभी के सामने उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद 15 जून को गोलू घर से किसी काम के लिए निकला और लापता हो गया। बुधवार 17 जून को परिजन को हाईवे पर किसी युवक के शव मिलने की जानकारी हुई। मोर्चरी पहुंची मां ने उसकी पहचान बेटे गोलू के रूप में की।
परिजन का आरोप है कि धमकी देने वाले युवक ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर गोलू का अपहरण और फिर हत्या कर शव को गिट्टी के ढेर पर फेंक दिया था। परिवार में पत्नी लक्ष्मी और मां प्रेमा देवी हैं। परिजन शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार की बात कह रहे हैं। वहीं, महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गोलू का भाई कुलदीप डीसीएम लेकर कहीं बाहर गया हुआ है। उसने आने पर तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
टूटी मिलीं सिर की हड्डियां, कोमा में जाने से मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर व पेट पर किसी वजनदार चीज के प्रहार किया गया है। इस कारण नाक व मुंह से खून निकला है। सिर की भी तीन हड्डियां टूटीं मिली है। इससे गोलू कोमा में पहुंच गया और उसकी मौत हो गई।