फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DBS college fight among professors, woman professor injured

डीबीएस कॉलेज में प्रोफेसरों में चलीं कुर्सियां महिला प्रोफेसर घायल, छात्रों ने प्राचार्य को घेरा

Fri, 30 Aug 2019 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Aug 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
DBS college fight among professors, woman professor injured
अस्पताल में भर्ती घायल महिला प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग के दो प्रोफेसर आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। एक कुर्सी महिला प्रोफेसर के पैर पर गिरी। बेहोश होने पर उन्हें नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इसी घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश नजर आया। छात्राें ने प्राचार्य का घेराव किया।
विज्ञापन


दोनों प्रोफेसरों ने कॉलेज प्राचार्य से एक-दूसरे की शिकायत की है। गुरुवार को राजनीति शास्त्र विभाग के हेड डॉ. आरके त्रिपाठी और डॉ. विपिन कौशिक के बीच कहासुनी के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डॉ. विपिन कौशिक ने डॉ. त्रिपाठी पर कुर्सी फेंकी, जो विभाग की डॉ. प्रीती सिंह के पैर पर गिरी।
विज्ञापन


 

वह बेहोश होकर गिर गईं। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। डॉ. त्रिपाठी के अनुसार डॉ. कौशिक को प्रबंधतंत्र ने बेटी को स्कूल से घर पहुंचाने के लिए 35 मिनट का विशेष अवकाश प्रदान किया है, लेकिन वह बेटी को कॉलेज ले आते हैं।

इससे विभाग में अनुशासन भंग हो रहा है। इसकी शिकायत प्राचार्य से की गई थी, जिसका स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी बात को लेकर डॉ. कौशिक विवाद कर रहे थे। वहीं डॉ. कौशिक ने डॉ. त्रिपाठी पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि एनएसएस में रहने के दौरान डॉ. त्रिपाठी ने काफी गड़बड़ी की थी, जिसकी जानकारी उनके पास है। इसी बात को लेकर वह विवाद करते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों के बीच विवाद की जानकारी मिली है। दोनों शिक्षकों ने लिखित शिकायत की है। मामले की जानकारी प्रबंधन को दे दी गई है और जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed