फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughters showed the effect of blows

बेटियों ने दिखाया मुक्कों का दम

Thu, 17 Dec 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Daughters showed the effect of blows

अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत 16वीं राज्य स्तरीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप का बुधवार को ग्रीनपार्क में शानदार आगाज हुआ। पहले दिन सीनियर वर्ग के 14 और जूनियर वर्ग का एक लीग मैच खेला गया।

विज्ञापन


इसमें खिलाड़ियों ने मुक्कों से अपना दमखम दिखाया। इस दौरान कई रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। दो नेशनल बॉक्सर भी रिंग में उतरीं। उद्घाटन सत्र में सीनियर वर्ग (54 किलो भार वर्ग) के मुकाबले में रायबरेली की नेशनल प्लेयर सोनिया ने बागपत की ज्योति नागर को हराया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में कानपुर नगर की निधि यादव ने लखनऊ की नेहा गुप्ता को हराया। सीओ ट्रैफिक अंबरीश सिंह और अमर उजाला के प्रेसीडेंट मार्केटिंग राजीव कैंटल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद सीनियर वर्ग के लीग मैच शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला मैच 48 किलो भार वर्ग में रायबरेली की सोनम सिंह और मुरादाबाद की रानी के बीच हुआ। इसमें रानी को वॉकओवर मिला। अगले मुकाबले में हमीरपुर की निशु कटियार ने अपने जोरदार पंचों से सहारनपुर की सपना को हराया। 51 किलो भार वर्ग में मेरठ की अनुराधा शर्मा ने कन्नौज की हिना निगम को पहले ही राउंड में चित्त कर दिया।

इसी भार वर्ग में कानपुर देहात की शालिनी सिंह ने संत कबीर नगर की पूजा साहनी को आसानी से हरा दिया। मुरादाबाद की दीपा ने हमीरपुर की जस्सी सोनकर को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

54 किलो भार वर्ग में मेरठ की मोनिका सिंह ने लखनऊ की शीला गोस्वामी और कानपुर नगर की स्वेता सिंह ने बरेली की सोनी को हराया। इसके बाद 57 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर की पूजा यादव ने जोरदार मुक्कों के दम पर गोरखपुर की पिंकी भारती को हरा दिया।

नेशनल मुक्केबाज मेरठ की शैली सिंह ने लखनऊ की शिवा देवी को पहले ही राउंड में हरा दिया। 60 किलो भार वर्ग में कानपुर नगर की अमन निगम ने जोरदार पंचों का प्रहार करके कानपुर देहात की नेहा सिंह को हराया।

64 किलो भार वर्ग में आगरा की राधा और बागपत की मनीषा भट्टी में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। अंकों के आधार पर राधा को विजेता घोषित किया गया। इसी वर्ग में हमीरपुर की शालिनी सिंह ने कानपुर नगर की वर्तिका दीक्षित को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। 


गुरुवार को जूनियर वर्ग के लीग मैच के अलावा सीनियर वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर रेफरी शशि प्रकाश सिंह, उमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव दीक्षित, संजीव कटियार, उमेंद्र पांडेय, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, अभय, संकल्प दीक्षित, नरेंद्र, भुजबल, एसएन सिंह, एसपी माहेश्वरी, अरुण शर्मा, मनीष, डगलस, मुजफ्फर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed