फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughters ahead in race for highest medal

सर्वोच्च पदक की दौड़ में बेटियां आगे: सीएसजेएमयू, एचबीटीयू और सीएसए  में अन्य पदक पाने में भी छात्राओं ने मारी बाजी

Thu, 23 Dec 2021 12:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Dec 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Daughters ahead in race for highest medal
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : गूगल
कानपुर में सीएसजेएमयू, एचबीटीयू और सीएसए में सर्वोच्च पदक पाने में बेटियों ने बाजी मार ली है। वहीं, अन्य पदकों की दौड़ में भी छात्राएं छात्रों से कुछ ही दूर हैं। सीएसजेएमयू में तो अन्य पदक पाने वालों की सूची में बेटियां अधिक हैं। सीएसजेएमयू का दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को है।
विज्ञापन


हलीम मुस्लिम कॉलेज की छात्रा गुलिस्तां नाज को कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत पांच पदक दिए जाएंगे। गुलिस्तां ने परास्नातक में 97.2 फीसदी अंक पाकर इतिहास रच दिया है। अभी तक किसी भी विद्यार्थी को इतने नंबर नहीं मिले हैं। विवि में 83 पदक 56 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। 37 छात्राओं और 19 छात्रों को पदक मिलेंगे। 
विज्ञापन


एचबीटीयू और सीएसए का दीक्षांत समारोह 27 दिसंबर को है। एचबीटीयू में सुमैया फातिमा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। संस्थान हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ तीन छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक देता है। इसमें 24 छात्रों और 20 छात्राओं को पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएसए में बीएससी कम्युनिटी साइंस के तीनों पदकों पर छात्राओं का ही कब्जा है। आकांक्षा वर्मा, सृष्टि सिंह और स्नेहा गार्गी को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाएंगे। सीएसए में कुल 43 पदक दिए जाएंगे। 26 छात्रों और 17 छात्राओं को पदक मिलेंगे।


रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेंद्र गुप्ता ने बताया कि छात्राएं हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करती हैं। छात्र संख्या का अगर प्रतिशत निकाल कर पदकों का आकलन करेंगे तो छात्राएं आगे ही रहेंगी। बता दें कि तीनों संस्थानों में समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ही करेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed