{"_id":"61c41fad76fec95c28688733","slug":"daughters-ahead-in-race-for-highest-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोच्च पदक की दौड़ में बेटियां आगे: सीएसजेएमयू, एचबीटीयू और सीएसए में अन्य पदक पाने में भी छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोच्च पदक की दौड़ में बेटियां आगे: सीएसजेएमयू, एचबीटीयू और सीएसए में अन्य पदक पाने में भी छात्राओं ने मारी बाजी
Thu, 23 Dec 2021 12:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर )
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सीएसजेएमयू, एचबीटीयू और सीएसए में सर्वोच्च पदक पाने में बेटियों ने बाजी मार ली है। वहीं, अन्य पदकों की दौड़ में भी छात्राएं छात्रों से कुछ ही दूर हैं। सीएसजेएमयू में तो अन्य पदक पाने वालों की सूची में बेटियां अधिक हैं। सीएसजेएमयू का दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को है।
हलीम मुस्लिम कॉलेज की छात्रा गुलिस्तां नाज को कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत पांच पदक दिए जाएंगे। गुलिस्तां ने परास्नातक में 97.2 फीसदी अंक पाकर इतिहास रच दिया है। अभी तक किसी भी विद्यार्थी को इतने नंबर नहीं मिले हैं। विवि में 83 पदक 56 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। 37 छात्राओं और 19 छात्रों को पदक मिलेंगे।
एचबीटीयू और सीएसए का दीक्षांत समारोह 27 दिसंबर को है। एचबीटीयू में सुमैया फातिमा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। संस्थान हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ तीन छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक देता है। इसमें 24 छात्रों और 20 छात्राओं को पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, सीएसए में बीएससी कम्युनिटी साइंस के तीनों पदकों पर छात्राओं का ही कब्जा है। आकांक्षा वर्मा, सृष्टि सिंह और स्नेहा गार्गी को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाएंगे। सीएसए में कुल 43 पदक दिए जाएंगे। 26 छात्रों और 17 छात्राओं को पदक मिलेंगे।
रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेंद्र गुप्ता ने बताया कि छात्राएं हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करती हैं। छात्र संख्या का अगर प्रतिशत निकाल कर पदकों का आकलन करेंगे तो छात्राएं आगे ही रहेंगी। बता दें कि तीनों संस्थानों में समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ही करेंगी।