{"_id":"5c28f2c7bdec2257036f7eca","slug":"daughters-abused-by-father-reaches-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से प्रताड़ित बेटियां पहुंची पुलिस के पास, फिर महिला चौकी इंचार्ज ने दिखाई ये दरियादिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से प्रताड़ित बेटियां पहुंची पुलिस के पास, फिर महिला चौकी इंचार्ज ने दिखाई ये दरियादिली
Sun, 30 Dec 2018 10:12 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में शहर के गद्दियाना निवासी दो मासूम बेटियां शनिवार रात सदर चौकी पहुंच गईं। बेटियों ने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सदर चौकी इंचार्ज ने बच्चियों की शिकायत सुन उनके मामा को चौकी बुलाया और रात में उनके सुपुर्द कर दिया। रविवार सुबह पिता व अन्य परिजनों को चौकी बुलाया गया। जहां बच्चियाें ने बताया कि उनकी मां की बीमारी से मौत हो गई थी।
सदर चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय ने बताया बच्चियों को मामा के सुपुर्द किया गया है। पिता को जिम्मेदारी दी गई है कि वह बच्चियों की पढ़ाई के लिए हर माह कम से कम दस हजार रुपये दे। पिता ने बच्चियों की पढ़ाई के लिए खर्च देने पर सहमति जताई है। इसके अलावा चौकी इंचार्ज ने खुद बच्चियों के खर्च का बीड़ा उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बड़ी बेटी की कोचिंग की फीस वह भरेंगी।