फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughter marriage was in guest house, theft of 40 lakh in house

कानपुर: गेस्ट हाउस में थी बेटी की शादी, घर में 40 लाख की चोरी, ताला तोड़कर ले गए कैश-जेवर

Sat, 01 Feb 2020 08:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Feb 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Daughter marriage was in guest house, theft of 40 lakh in house
घटना की जानकारी मैनेजर रमेश कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फाइनेंस मैनेजर रमेश कुमार वर्मा के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत 40 लाख की चोरी हो गई। बेटी की शादी के चलते पूरे परिवार के साथ रमेश कुमार गेस्ट हाउस में थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


रमेश कुमार गोमती नगर (लखनऊ) के विभूति खंड में स्थित पिकप (प्रदेशीय इंडस्ट्रियल एवं इनवेस्टमेंट कार्पोरेशन) के ऑफिस में फाइनेंस मैनेजर के पद पर तैनात हैं। बर्रा-दो स्थित कुंती नगर में वह पत्नी सरोज, बेटे योगेश व बेटी रोमी के साथ रहते हैं। प्रथम तल पर उनके छोटे भाई कैलाश वर्मा पत्नी रविता, बेटी आकांक्षा और बेटे नितिन के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


 

कैलाश नर्वल एसडीएम रिजवाना के पेशकार हैं। रमेश ने बताया कि शुक्रवार को बेटी रोमी की शादी थी। पूरा परिवार केशव नगर स्थित श्री गेस्ट हाउस में था। शनिवार सुबह बेटी की विदाई के बाद घर पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कमरों की फर्श पर सामान बिखरा था। चारों अलमारियों के लॉकर के ताले टूटे मिले।

सूचना पर पहुंचे सीओ गोविंदनगर मनोज कुमार गुप्ता को रमेश ने बताया कि चोर अलमारी से 50 हजार रुपये, जेवरात समेत 40 लाख रुपये का माल समेट ले गए। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

सोने चांदी की ज्वैलरी व सिक्के समेट ले गए
मॉडर्न ब्रेड से प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर्ड रमेश के पिता बीडी वर्मा ने बताया कि रोमी की शादी के बाद योगेश की भी शादी करनी थी। इसके लिए जेवर खरीदे गए थे। इन जेवरों के अलावा चोर करीब एक किलो चांदी की ज्वैलरी व सिक्के भी समेट ले गए। वहीं भतीजी की शादी में शामिल होने आईं बंगलूरू निवासी आईबीएम में इंजीनियर मनोज की पत्नी शोभा वर्मा के बैग से चोर छह हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed