फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daughter killed father in kanpur dehat

यूपी: प्रेमी व मां के साथ मिलकर बेटी ने पिता को मौत के घाट उतारा, बेटी बोली- पिता नशे में करता था दुष्कर्म

Thu, 24 Mar 2022 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Mar 2022 12:45 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में बेटी ने पिता पर शराब के नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बेटी ने बताया कि मां के समझाने के बाद भी पिता नहीं मान रहे थे।

विज्ञापन
daughter killed father in kanpur dehat
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी अमित उर्फ सिंटू व बरामद आलाकत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या उसकी बेटी ने अपने प्रेमी व मां के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए फावड़े को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में बेटी ने पिता पर शराब के नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बेटी ने बताया कि मां के समझाने के बाद भी पिता नहीं मान रहे थे। डेरापुर थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर (43) की 16 मार्च की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


सुबह घर के बगल में शव पड़ा मिला था। माती स्थित पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर की बेटी के गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध थे। प्रॉपर्टी डीलर ने कुछ दिन पहले बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के अनुसार इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर खुद नशे की हालत में उसका यौन शोषण करने लगा। यह बात उसने मां व प्रेमी को बताई। इस पर मां ने पति को समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। मां जब आंगनबाड़ी केंद्र चली जाती तो उसे अकेला पाकर पिता नशे की हालत में दुष्कर्म करता था।

इससे परेशान होकर उसने पिता की हत्या की योजना बनाई। 16 मार्च की शाम को पिता घर आए तो उसने मां व प्रेमी के साथ मिलकर फावड़े से कई वार करके उसकी हत्या कर दी। वारदात के खुलासे के दौरान सीओ शिव ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक डेरापुर अखिलेश कुमार जायसवाल मौजूद रहे। 
 

हत्या करने के बाद धोया था घर 
पुलिस की पूछताछ में बेटी ने बताया कि पिता 16 मार्च की शाम नशे की हालत में घर पहुंचे और गैलरी में अपने बिस्तर पर सो गए। इसके बाद घर के अंदर ही फावड़े से कई वार करके उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद दरवाजा खोलकर शव घर के बगल में फेंक दिया।

बाद में मां के साथ मिलकर घर की सफाई की। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो मां-बेटी ने दरवाजा अंदर से बंद होने की बात कही थी। मां-बेटी ने एक कमरे में सोने की जानकारी दी जबकि प्रॉपर्टी डीलर का बिस्तर गैलरी में लगा था। पुलिस को पहले ही दिन से परिजनों पर संदेह था। 

कॉल डिटेल से फंसा प्रेमी
16 मार्च की रात प्रॉपर्टी डीलर की बेटी ने फोन करके प्रेमी को घर बुलाया था। पुलिस ने बेटी व पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली तो वह रडार पर आ गया। उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को कई दिनों तक गुमराह करता रहा। हालांकि पुलिस हिरासत में भी उसने हत्या की बात से इंकार किया। उसने कहा कि युवती फोन करके उसे बुला रही थी लेकिन वह नहीं गया था। वहीं पुलिस का दावा है कि वह घटना में शामिल रहा है। उसने ही फावड़े से वार किए हैं। 

घर के पीछे पड़ी मिली थी खून से सनी पैंट 
घटना वाले दिन पुलिस को घर के पीछे की तरफ एक गड्ढे में खून से सना पैंट व सलवार पड़ी मिली थी। वह पैंट मृतक का ही था। घर में हत्या के दौरान काफी खून फैला था। पास में पड़े पैंट व सलवार में खून लगने के बाद दोनों कपड़े उठाकर बाहर फेंक दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed