फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daughter in law killed his father

खून से नहाई बहू चिल्लाई ‘इसकी वजह से मेरा आदमी मरा’

Tue, 16 May 2017 11:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 May 2017 11:20 AM IST
daughter in law killed his father
डेमो पिक
यूपी के महोबा में सोमवार को ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। यहां के गोरखा गांव में ससुर के तानों से परेशान एक बहू का खून इस कदर खौला कि उसने कुल्हाड़ी उठाकर ससुर को काट डाला। हत्या उस वक्त की गई जब बुजुर्ग चारपाई पर सो सरहा था।  


चरखारी के ग्राम गोरखा निवासी विश्वनाथ अहिरवार (75)  के पुत्र ब्रजेंद्र सिंह की आठ महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बहू ममता के मुताबिक पति की मौत के बाद ससुर उसको घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए ताने देता था। जिससे वह परेशान रहती थी। 


रविवार रात ससुर विश्वनाथ गर्मी के चलते घर के बाहर बने चबूतरे पर चारपाई बिछाकर सो रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे ममता ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। गले में कई प्रहार किए जाने से विश्वनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
वारदात के बाद भारी संख्या में ग्रामीणाें की भीड़ एकत्र होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बहू चीख-चीख कर कह रही थी कि मेरे पति की मौत ससुर की वजह से हुई थी इसलिए मैंने इसे मार डाला। पुलिस ने सास शोभारानी की तहरीर पर बहू ममता पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed