{"_id":"5b7ec9a342c7924656042b9b","slug":"daughter-in-law-also-lost-her-life-to-save-mother-in-law","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सास की चीख सुन बहू दौड़ी, मां-भाभी को पंखे से चिपका और बेहोश देख उड़ गए होश, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास की चीख सुन बहू दौड़ी, मां-भाभी को पंखे से चिपका और बेहोश देख उड़ गए होश, दोनों की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
सास-बहू की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में हादसे की जद में आईं हैदराबाद कस्बा के मोहल्ला बिनोवा नगर निवासी राधिका मौर्य (55) पत्नी सोहनलाल सुबह करीब 8 बजे घर में झाड़ू लगा रही थी। कमरे में टेबल फैन का केबल कटा था। टेबल हटाकर कूड़ा निकालने के प्रयास में वह करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद बहू जयदेवी (27) पत्नी अजय मौर्य ने सास को पंखे से अलग करने का प्रयास किया तो वह भी चिपक गई। सोहनलाल, अजय व अजय का छोटा भाई आशीष हैदराबाद कस्बा के बाहर चौराहे पर स्थित अपनी बीज भंडार की दुकान पर थे।
आशीष खाना खाने के लिए घर पहुंचा तो मां और भाभी को टेबल फैन में चिपका और बेहोश पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। दुकान पर पिता व बड़े भाई को सूचना दी गई। मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आसीवन एसओ जयशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे। पति सोहनलाल ने बताया कि बहू के दो छोटे बेटे रितिक व प्रतीक हैं। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि करंट लगने से सास- बहू की मौत हो गई। बहू जयदेवी मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात थी।

मां और दादी का शव देख बिलखे बच्चे
डेमो पिक
मियागंज सीएचसी में आशा थी बहू
जयदेवी मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात थी। तीन महीने पहले हुई भर्ती में ही उसकी तैनाती हुई थी। नौकरी मिलने से वह काफी खुश थी। एक हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। वहीं स्वास्थ्य विभाग में मौत की खबर पहुंचते ही मातम फैल गया।
मां और दादी का शव देख बिलखे बच्चे
जयदेवी के दो बेटे रितिक (3) व प्रतीक (5) हैं। एक साथ दादी और मां को लेटा देख दोनों बच्चे उन्हेें जगाते रहे। कोई हरकत न होने पर बच्चे बिलखने लगे। इससे घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक आए।