{"_id":"639972cae54add397311452b","slug":"daughter-in-law-along-with-sister-beat-father-in-law-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बहू ने बहन संग ससुर को सड़क पर गिराकर पीटा, पीड़ित का आरोप- महिला मकान पर कब्जा करना चाहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बहू ने बहन संग ससुर को सड़क पर गिराकर पीटा, पीड़ित का आरोप- महिला मकान पर कब्जा करना चाहती है
Wed, 14 Dec 2022 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 14 Dec 2022 12:23 PM IST
सार
काकादेव के शास्त्री नगर में एक बहू ने अपनी बहन के साथ मिलकर सरेआम अपने ससुर की पिटाई कर दी। बुजुर्ग की बीच सड़क में पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला शास्त्री नगर का है, जहां अरुण कुमार त्रिपाठी को उनकी बहू ने बहन के साथ मिलकर बीच सड़क में पीट डाला।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। उसमें बताया है कि उनकी बहू अर्चना उर्फ पूनम उनके मकान पर कब्जा करना चाहती है। इसके चलते वह आए दिन मारपीट और गाली गलौज करती है। आरोप है कि देर रात उसने सरेराह अपनी बहन मानसी के साथ मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन
साथ ही उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अर्चना और उसकी बहन मानसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन