फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daughter become topper after gave exam where father on duty

जिस सेंटर पर बाप की थी ड्यूटी, वहीं से एग्जाम देकर बन गई टॉपर, कानों-कान नहीं हुई खबर

Sun, 11 Jun 2017 12:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 12:00 AM IST
सार

- केंद्र व्यवस्थापक, बेटी जिला टॉपर
- हाईस्कूल में देहात जिले की टॉपर छात्रा पर उठे सवाल
- डीआईओएस बोले, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
daughter become topper after gave exam where father on duty
डेमो

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में कानपुर देहात जिले की टॉपर छात्रा का उसी केंद्र में परीक्षा देने का मामला सामने आया है, जिसमें उसके पिता केंद्र व्यवस्थापक थे। नियमानुसार यदि किसी शिक्षक और प्रधानाचार्य का कोई सगा संबधी परीक्षा दे रहा है तो उसे परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान कोई जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है। केंद्र व्यवस्थापक को इसका शपथ पत्र भी देना पड़ता है कि उसका कोई सगा संबंधी केंद्र पर परीक्षा में शामिल नहीं होगा। डीआईओएस ने मामले की जांच कराने के बाद केंद्र व्यवस्थापक पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


हाईस्कूल में श्रीराम लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज पतरा संडवा (थाना गजनेर, ब्लाक सरवनखेड़ा) की छात्रा शिवानी देवी ने 92.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। शिवानी के पिता राम मिश्रा इसी कालेज में प्रधानाचार्य हैं। वह परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों की बात की जाए तो परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक व शिक्षक का कोई सगा संबंधी परीक्षा दे रहा है तो वह इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को देगा। उसे वहां से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। परीक्षा से पहले केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों से इस बाबत शपथ पत्र लिया जाता है। अब सवाल यह है कि यहां के केंद्र व्यवस्थापक ने तथ्य छिपा कर बेटी को केंद्र में परीक्षा दिलवा दी और अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


किसी ने नहीं देखा रजिस्टर
बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पाल्य रजिस्ट्रर बनाया जाता है जिसमें विद्यालय के शिक्षक, प्रधानाचार्य व बाहरी विद्यालयों से आए कक्ष निरीक्षकों के सगे संबंधियों के न होने का उल्लेख दर्ज किया जाता है। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कक्ष निरीक्षक उसमें हस्ताक्षर कर यह पुष्टि करते हैं कि उनका कोई सगा संबंधी इस केंद्र पर परीक्षा नहीं दे रहा है। बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करने वाले सचल दल उस रजिस्ट्रर की भी जांच करते हैं। इसके साथ ही डेली डायरी में केंद्र की खामियां दर्ज करते हैं लेकिन श्रीराम लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज पतरा संडवा में पूरी परीक्षा के दौरान किसी अधिकारी ने पाल्य रजिस्टर की जांच नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
पतरा संडवा कालेज में राम मिश्रा केंद्र व्यवस्थापक रहे हैं। उनकी बेटी ने वहीं परीक्षा देकर जिले में टाप किया है। यह मामला संज्ञान में आया है। यह गंभीर अनियमितता है। मामले की जांच कराने के बाद केंद्र व्यवस्थापक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
 प्रेमप्रकाश मौर्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed