फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daughter allegation on his mother

बेटी ने अपनी मां पर ही लगाए कैसे-कैसे आरोप

Fri, 15 Sep 2017 02:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
Daughter allegation on his mother
डेमो
पिछले छह माह से मेरी मां के सामने मुझसे छेड़खानी होती है। मां कहती है कि चुपचाप रहो, जो हो रहा है होने दो। साहब मुझे मेरी मां से बचाइये।’ अपने नाना के साथ एसपी कार्यालय में पहुंची किशोरी की फरियाद सुनकर सब सकते में आ गए। किशोरी ने अपनी मां और युवक के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत की है। 
विज्ञापन


मुस्करा कस्बा निवासी एक पिता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी महोबा जिले के चरखारी थानाक्षेत्र के एक गांव में की थी। उसका दामाद राठ कस्बे में मकान बनवाए है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी का आचरण सही नहीं है। बेटी की गलत हरकत के चलते दामाद वहां नहीं रहता है। उसकी पुत्री के साथ उसकी 15 वर्षीया नातिन रहती है। उसी घर में राठ कस्बा निवासी व्यक्ति का आना जाना है। पिछली 11 सितंबर को उसकी नातिन ने फोन पर आपबीती बताई। किशोरी का कहना है कि छह माह से युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा है। जिसमें मां का पूरा सहयोग रहता है। मां की गलत हरकतों के कारण पिता भी घर में नहीं रहते। एसपी ने सीओ राठ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed