{"_id":"612896ff8ebc3e678e1fce08","slug":"daroga-melted-on-promise-of-desi-ghee-the-complainant-was-given-caste-indicative-abuses-audio-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देसी घी के वादे पर पिघले दरोगा: शिकायतकर्ता को दी जाति सूचक गालियां, बातचीत का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी घी के वादे पर पिघले दरोगा: शिकायतकर्ता को दी जाति सूचक गालियां, बातचीत का ऑडियो वायरल
Fri, 27 Aug 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:11 PM IST
सार
वायरल ऑडियो में शिकायतकर्ता ने देसी घी पहुंचाने का वादा कर दिया तो वह पिघल गए और बोले एक घंटे में कमरे पर आकर मुझसे मिलो। शिकायतकर्ता और दरोगा की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विस्तार
फर्रुखाबाद के एक थाना का शिकायतकर्ता और दराेगा के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दरोगा ने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार कर दिया है। शिकायतकर्ता ने फोन पर दीवान जी कह दिया तो दरोगा इस कदर भड़क गए कि जाति सूचक गालियां देने लगे।
जब शिकायतकर्ता ने देसी घी पहुंचाने का वादा कर दिया तो वह पिघल गए और बोले एक घंटे में कमरे पर आकर मुझसे मिलो। शिकायतकर्ता और दरोगा की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर चर्चा शुरू हो गई। बात थाने पर पहुंची तो दरोगा ने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार कर दिया।

Trending Videos
वायरल ऑडियो बलीपुर के युवक और हल्का नंबर चार के दरोगा डीपी गौतम का बताया जा रहा है। फोन करने वाले ने दरोगा को दीवान कहकर संबोधित कर बताया कि झोपड़ी के पास मनोज नाम का युवक घूम रहा है। दीवान कहने से खफा दरोगा ने पहले फोन करने वाले को दरोगा व दीवान का अंतर समझाया फिर जाति सूचक गाली दी।
फोन करने वाले ने कई बार अनुरोध किया, कहा कि गलती से उसके मुंह से दरोगा की जगह दीवान निकल गया। दरोगा ने दूसरे पक्ष से निपटने के लिए उसे ईंट-पत्थर जमा करने की सलाह दी। फोन करने वाले ने कहा कि आप कमरे पर मिले, मैं खोया लेकर पहुंच रहा हूं। दरोगा ने खोया लेने से मना दिया, बोले देसी घी लेकर आओ।
उसने कुछ दिनों में देसी घी बनाकर देने का वादा किया, इस पर दरोगा जी पिघल गए और कहा कि एक घंटे बाद कमरे पर आकर मिलो। दरोगा डीपी गौतम ने बताया कि आवाज उनकी नहीं है। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि वायरल ऑडियो के बारे में जानकारी हुई है। दरोगा से इस बारे में बात करेंगे।