{"_id":"598c10c44f1c1b1d608b46d6","slug":"dance-kanpur-dance-audition-at-amar-ujala-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"PHOTOS : ‘डांस कानपुर डांस’ ऑडिशन में बही देशभक्ति की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS : ‘डांस कानपुर डांस’ ऑडिशन में बही देशभक्ति की धारा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
कानपुर डांस कानपुर का ऑडिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला, कानपुर के फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में ‘डांस कानपुर डांस’ का ऑडिशन हुआ। डांस की थीम ‘देशभक्ति’ रखी गई। इसमें हर उम्र के लोग पार्टिसिपेट करने आये। दो अलग-अलग वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। पहला वर्ग सोलो (एकल) का और दूसरा ग्रुप का रहा।
विज्ञापन
कानपुर नृत्य ऑडिशन
प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 13 अगस्त को होना है। फाइनल में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 3000, दूसरे स्थान हासिल करने वाले को 2000 और तीसरा स्थान वाले प्रतिभागी को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर नृत्य ऑडिशन
अमर उजाला के ईवेन्ट मैनेजर अश्वनी सक्सेना ने बताया कि ऑडिशन 10 और 11 अगस्त को अमर उजाला फजलगंज कार्यालय में हो रहा है। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक हो रहे हैं। इसमें अब तक 100 से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
कानपुर नृत्य ऑडिशन
जो रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं वो सीधा ऑडिशन में आकर भागीदारी ले सकते हैं। इसके अलावा ऑडिशन के लिए मोबाइल नंबर 88583291121 पर संपर्क भी किया जा सकता है।
कानपुर नृत्य ऑडिशन
गुरुवार को 50 से अधिक लोगों ने ऑडिशन में भाग लिया। 11 अगस्त को भी ऑडिशन होगा जिसमें 150 लोगों से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। जजेस में ‘आजा माही’ वे के विनर अनिल सिंह, कत्थक मास्टर तूलिका मिश्रा बाजपेई, ‘इंडिया गॉट टैलेन्ट’ के सेमी फाइनलिस्ट रिशांक और प्रदीप मौजूद रहे।