{"_id":"5ce42ce5bdec22073c2c8453","slug":"dakat-bubuli-cole-sent-threatening-letters","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत बबुली कोल ने मुंशियाें को भेजा धमकी भरा पत्र, रोका तेंदू पत्ता तोड़ान का काम, मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैत बबुली कोल ने मुंशियाें को भेजा धमकी भरा पत्र, रोका तेंदू पत्ता तोड़ान का काम, मांगी रंगदारी
Tue, 21 May 2019 10:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
डकैत बबुली कोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में तेंदू पत्ता (हरा सोना) पर आखिरकार डकैतों की निगाह पड़ ही गई। बहिलपुरवा समेत जिले की सीमा से सटे कई इकाइयों में तोड़ान शुरू तक नहीं हो पाया है। धमकियां मिलना शुरू हो गई हैं। छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल ने कई फड़ मुंशियों को दो- दो लाख की रंगदारी पहुंचाने के बाद ही हरा सोना तोड़ान कराने की धमकी भरा पत्र को भेजा है।
बहिलपुरवा वन क्षेत्र में लगभग 30 फड़ों में एक सप्ताह से तेंदू पत्ता का तोड़ान शुरू नहीं हो पाया है। इसके पीछे फड़ मुंशियों ने डकैतों का भय बताया है। इसके अलावा जिले की सीमा से सटे मप्र इलाके के अनुसुइया पहाड़, मोहकमगढ़, हनुमानधारा व पोखरवार के जंगलों में तेेंदू पत्ता तोड़ान काम मजदूरों ने बंद कर दिया है।
इस क्षेत्र के फड़ मुंशियों ने डरते हुए बताया कि डकैत बबुली कोल गैंग ने दो-दो लाख की रंगदारी पहुंचाने के बाद ही इसका तोड़ान कराने को कहा है अन्यथा मजूदरों व फड़ मुंशियों को मारने की धमकी दी है। जिसके भय से 24 घंटे से तोड़ान बंद है। वन निगम के डीएलएम एमके सिंह ने बताया कि कुछ फड़ मुंशियों की लापरवाही से बहिलपुरवा क्षेत्र में तोड़ान शुरू नहीं हो पा रहा है। कई ने डकैतों का भय बताया है।
विज्ञापन
मतगणना तक पुलिस के व्यस्त होने के कारण तोड़ान प्रभावित है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग कर तोड़ान कराया जाएगा। चित्रकूट पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि फड़ मुंशियों की यह चाल रहती है। डकैतों के नाम पर तेंदू पत्ता की चोरी कराने में मदद भी करते हैं।
पुलिस को सूचना नहीं देते। इस समय किसी डकैत ने कोई रंगदारी उनके क्षेत्र में नहीं मांगी है। सतना एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि फड़ मुंशी व मजदूरों के तेंदू पत्ता तोड़ान न करने के पीछे डकैतों की धमकी की बात उन्हें किसी ने अभी तक नहीं बताई है।