फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Daily flights for Mumbai, Bangalore, Delhi, Gorakhpur from today

हवाई यात्रा: आज से मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, गोरखपुर के लिए रोजाना फ्लाइट, पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 27 Mar 2022 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Mar 2022 12:59 PM IST
सार

कानपुर से प्रमुख रूप से इंडिगो और स्पाइसजेट अलग-अलग शहरों में उड़ाने भरती हैं। इन दोनों ही कंपनियों ने 27 मार्च से नए समर शेड्यूल के तहत अपनी नई टाइमिंग्स जारी कर दी है। अब इन दोनों ही कंपनियों की फ्लाइट बदले हुए समय से 29 अक्टूबर तक उड़ान भरेंगी। यही नहीं पहली बार कानपुर से गोरखपुर की फ्लाइट भी चलने जा रही है।
 

विज्ञापन
Daily flights for Mumbai, Bangalore, Delhi, Gorakhpur from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समर शेड्यूल के तहत चकेरी एयरपोर्ट से चार फ्लाइटों का संचालन रविवार से रोजाना होने जा रहा है। यह शेड्यूल 27 मार्च से 29 अक्तूबर तक लागू रहेगा। पहली बार कानपुर से गोरखपुर की फ्लाइट भी चलने जा रही है। यहां से प्रदेश के अंदर ही किसी भी शहर के लिए यह पहली फ्लाइट होगी।
विज्ञापन


स्पाइसजेट कंपनी गोरखपुर से नई दिल्ली वाया कानपुर होकर इसका संचालन करेगा। इसके अलावा स्पाइसजेट और इंडिगो की बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट भी 27 मार्च से रोजाना चलेंगी। एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि गोरखधाम की फ्लाइट चलने से पूर्वांचल से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसके अलावा पंतनगर, अमृतसर और रायपुर फ्लाइट की भी अनुमति जल्द मिल सकती है।
विज्ञापन

यह होगा फ्लाइटों का शेड्यूल
इंडिगो फ्लाइट
बेंगलुरु से सुबह 9:50 बजे उड़ेगी और कानपुर दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी
वापसी में कानपुर से दोपहर 12:40 बजे उड़ेगी और बेंगलुरु दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी
मुंबई से दोपहर 1:30 बजे उड़ेगी और कानपुर दोपहर 3:25 बजे पहुंचेगी
कानपुर से दोपहर 3:55 बजे उड़कर मुंबई शाम 6:05 बजे पहुंचेगी
 
स्पाइस जेट फ्लाइट
दिल्ली से सुबह 9:50 बजे उड़ेगी और कानपुर सुबह 11:10 बजे उतरेगी
कानपुर से दोपहर 2:40 बजे उड़ेगी और दिल्ली दोपहर 3:55 बजे पहुंचेगी
कानपुर से 11:30 बजे उड़ेगी और गोरखपुर दोपहर 12:35 बजे उतरेगी
गोरखपुर से दोपहर 12:55 बजे उड़ेगी और दोपहर 2:10 बजे कानपुर आएगी
मुंबई से सुबह 10:50 बजे उड़ेगी और कानपुर पहुंचेगी दोपहर 1:10 बजे
कानपुर से दोपहर 1:40 बजे उड़ेगी और शाम चार बजे मुंबई पहुंचेेगी
 
 

आठ प्रस्तावित नई फ्लाइटों को नहीं मिल सकी मंजूरी
चकेरी एयरपोर्ट पर प्रस्थान कक्ष में यात्री क्षमता कम होने के कारण कानपुर से आठ नए शहरों के लिए प्रस्तावित फ्लाइट को मंजूरी नहीं मिल सकी। विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने कानपुर से सूरत, देहरादून, राजकोट, पटना, वाराणसी, कोलकाता, गोवा और जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव फरवरी में दिया था। एयरपोर्ट के प्रस्थान कक्ष की क्षमता महज 200 यात्रियों की है। सिंगल रनवे होना भी बाधा है। यही वजह है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने अनुमति नहीं दी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि नया टर्मिनल चालू होने से ये फ्लाइटें चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed