{"_id":"599ebc2e4f1c1b5a738b4868","slug":"dacoit-lavlesh-and-babuli-kol-ancounter-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के घेरे में डकैतों का गैंगः एनकाउंटर में लवलेश मारा गया, बबली कोल के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के घेरे में डकैतों का गैंगः एनकाउंटर में लवलेश मारा गया, बबली कोल के पैर में लगी गोली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में डकैतों और पुलिस के बीच पुलिस मुठभेड़
चित्रकूट के इनामी डकैत बबली कोल के गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान फायरिंग बारिश की वजह से थमी जरूर है लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। किसी भी वख्त दोबारा फायरिंग शुरू हो सकती है। दोनों तरफ से चल रही मुठभेड़ में एसओ बहिलपुरवा के विरेंद्र त्रिपाठी के बायें पैर में गोली लगी है साथ ही एक सिपाही के भी गोली लगी है तो वहीं दस्यु बबली कोल के भी पैर में गोली लगने की सूचना है। बीहड़ के अंदर की पुख़्ता सूत्रों के मुताबिक़ डकैत जमुना बबली को टांगे टांगे इधर-उधर दौड़ रहा है जबकि गैंग में अन्य सदस्य पुलिस से मोर्चा सम्भाले हुए है।
दस्यु दलों का ख़ात्मा काफ़ी हद तक साफ़ होता दिखाई पड़ रहा है। उधर मध्य प्रदेश पुलिस ने भी अपनी सीमा से ताबड़तोड़ फ़ायरिंग शुरू कर दी है। पुख़्ता सूत्रों की मानें तो डकैत लवलेश पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया है जिसकी लाश फ़िलहाल अभी गैंग के ही पास है। बाकी डकैत चारों तरफ से संगीनों के घेरे में हैं। मौके पर भारी फोर्स घात लगाए बैठी है। शाम ढलने से पहले डकैत बबली कोल का पूरा ज़ख़ीरा बीहड़ में दफ़न होता साफ़ दिखाई पड़ रहा है।