फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacait kusuma earrings

डकैत कुसुमा नाइन के झुमके पहन रैंप वॉक करेंगी मॉडल

Wed, 09 Nov 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
dacait kusuma earrings
कुसुमा नाईन की ज्वैलरी पहनेंगी मॉडल्स
चंबल में कभी दहशत का पर्याय रही डकैत कुसुमा नाइन के बनाए झुमके समेत अन्य महिला बंदियों द्वारा तैयार ज्वैलरी जल्द ही रैंप पर चमकेगी। इन सभी आर्टिफिशियल ज्वैलरी की प्रदर्शनी मंगलवार को कलक्ट्रेट में लगाई गई। इनके प्रदर्शन के लिए कई फैशन इंस्टीट्यूटों से बात चल रही है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया वूमेन डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सोसाइटी की डायरेक्टर डॉ. बनदेव कुमारी सिंह (बिंदु) ने दो माह पहले महिला बंदियों को आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाने की ट्रेनिंग शुरू कराई थी। ज्वैलरी की अब बिक्री शुरू कराई गई। मंगलवार को कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने जेल अधीक्षक वीके मिश्र और जेलर एसके त्रिपाठी की उपस्थिति में तीन दिवसीय ज्वैलरी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


अफसरों ने खुद ज्वैलरी की खरीद भी की। इसके बाद स्टाल पर भीड़ लगी रही। डॉ. बनदेव कुमारी सिंह ने बताया कि ज्वैलरी की बिक्री से मिलने वाला पैसा महिला बंदियों को दिया जाएगा। कई फैशन इंस्टीट्यूट से बात चल रही है। मॉडल ज्वैलरी पहनकर रैंप पर प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर प्रीति वर्मा, नेहा शर्मा, निर्मल कपूर, रानी शुक्ला, सुषमा सिंह, मंजू भाटिया, स्नेह अग्निहोत्री, आभा निगम मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed