फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dabangon ne lekhapaalon se chheena pheeta aur abhilekh

दबंगों ने लेखपालों से छीना फीता और अभिलेख

Thu, 02 Sep 2021 05:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
dabangon ne lekhapaalon se chheena pheeta aur abhilekh
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के ग्राम खुड़ावा में पैमाइश करने पहुंची लेखपालों की टीम से अभद्रता की गई। दबंगों ने लेखपालों से फीता और अभिलेख छीन लिए। पीड़ित लेखपालों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में हिदायत देकर चौकी से छोड़ दिया।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल अजय सिंह, विकास व राजस्व लेखपाल ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर वह खुड़ावा गांव में ग्राम प्रधान के आवेदन पर पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन करने गए थे। ग्राम प्रधान के बेटे योगेंद्र सिंह उर्फ जीतू और पंचायत सचिव की मौजूदगी में बंजर भूमि का सीमांकन कर रहे थे। तभी गांव के ही दो युवक आ गए। इन लोगों ने अभद्रता करते हुए फीता छीन लिया। अभिलेख फेंक दिए। इससे सरकारी कार्य प्रभावित हो गया। लेखपालों की टीम ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सिंह खुड़ावा गांव पहुंचे। आरोपी युवकों को चौकी पर ले आए। यहां लेखपालों के सामने डांट फटकार करने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि वह राज्यपाल की ड्यूटी पर हैं। लेखपालों ने तहरीर दी है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed