Kanpur Crime: छात्र ने किशोरी से किया दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
चेकरी निवासी एक छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका आरोप लखनऊ के डी फार्मा छात्र पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्र ने पहले छात्रा को पहले होटल में मिलने के लिए बुलाया फिर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोतवाली इलाके में स्थित एक होटल में डी-फार्मा के छात्र ने अपनी नाबालिग दोस्त के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चकेरी निवासी किशोरी (16) का परिचय लखनऊ निवासी वीरेंद्र से था। वीरेंद्र डी-फार्मा का छात्र है। एफआईआर के मुताबिक 21 मई को वीरेंद्र ने उसको मिलने के लिए बड़ा चौराहा स्थित मॉल में बुलाया। यहां बातचीत करने के बाद वीरेंद्र ने कहा कि होटल चलकर कुछ खाते हैं।
आरोप है कि बहलाकर वह पास में स्थित होटल मानसरोवर ले गया। आरोप है कि यहां बंद कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींची। छात्रा को धमकी भी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो अश्लील फोटो वायरल कर देगा। किशोरी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसीपी कोतवाली अशोक कुमार सिंह ने कुछ ही देर में वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे जेल भेजा गया है।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़िता की दोस्ती आरोपी से फेसबुक के जरिये हुई थी। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। अनजान शख्स से सोशल मीडिया पर दोस्त करने से बचें। सतर्क रहें।