फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   D Pharma student Commits Suicide in kanpur

Kanpur Suicide: डी.फार्मा के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, पिता बोले- दो दिन से नहीं उठा रहा था फोन

Sun, 15 Jan 2023 07:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Jan 2023 07:07 PM IST
सार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में डी.फार्मा के छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहा था और डेढ़ माह पहले शहर में रहने आया था।
 

विज्ञापन
D Pharma student Commits Suicide in kanpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर के श्याम विहार में डी फार्मा के छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार को उसका शव पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

मूलरूप से औरैया निवासी आनंद राजपूत का बेटा राहुल (21) महाराणा प्रताप कॉलेज से डी. फार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह पिछले दो माह ने श्याम विहार निवासी राजकुमार वर्मा के घर में किराए पर रहता था। दोस्त राहुल ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अपने पिता का फोन नहीं उठा रहा था।
विज्ञापन

इसके चलते राहुल के पिता ने उसके दोस्त राहुल वर्मा को कॉल कर बेटे से बात कराने की बात कही। इसके बाद राहुल ने वीडियोकॉल कर राहुल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वह राहुल के कमरे में पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां राहुल का फंदे पर लटकता देख उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहीं मिला है सुसाइड नोट
एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि छात्र के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड का कारण भी स्पष्ट नहीं है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed