फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cylinder gave for free after taking 63 rupees more

लॉकडाउन: 63 रुपये अधिक लेने पर मुफ्त में देने पड़े सिलिंडर, तहसीलदार ने रुपये भी करवाए वापस

Thu, 02 Apr 2020 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Apr 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Cylinder gave for free after taking 63 rupees more
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
फर्रूखाबाद के शमसाबाद में एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने गए उपभोक्ताओं से प्रति सिलिंडर 63-63 रुपये की अधिक वसूली की गई। इसकी शिकायत पर तहसीलदार ने दस उपभोक्ताओं के रुपये वापस करवा कर मुफ्त में सिलिंडर दिलवाए।
विज्ञापन


गांव फैजबाग में एक गैस एजेंसी में गुरुवार को सिलिंडर लेने वालों की भीड़ लग गई। उपभोक्ताओं से 765 रुपये की बजाए 828 रुपये की वसूली कर सिलिंडर दिया गया। इसका विरोध करने पर उपभोक्ताओं की गैस एजेंसी संचालक से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


कई उपभोक्ता अधिक धन देकर गैस सिलिंडर लेकर चले गए। दस उपभोक्ताओं ने अधिक रुपये भुगतान कर दिए। पर इसका विरोध करने के साथ उन्होंने थानाध्यक्ष व तहसीलदार से फोन पर शिकायत कर दी। सप्लाई इंस्पेक्टर हिमाचल कुमार मौके पर पहुंचे और जांच कर तहसीलदार को रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

थानाध्यक्ष ने भी मौके पर पहुंच कर उपभोक्ताओं से पूछताछ की। तहसीलदार के कहने पर थानाध्यक्ष ने दस उपभोक्ताओं के पूरे रुपये वापस करवा दिए। दंड स्वरूप सभी दस उपभोक्ताओं को मुफ्त गैस सिलिंडर दिलवाया। गैस एजेंसी मालिक श्रमित गुप्ता ने बताया कि कोई भी धन अधिक नहीं लिया गया था। जो दाम निर्धारित है, उसी पर दिया गया। उपभोक्ता गलत आरोप लगा रहे है।

मुफ्त सिलिंडर को उज्ज्वला लाभार्थियों की भीड़, बैरंग वापस
कमालगंज कस्बे की दो गैस एजेंसियों पर उज्ज्वला योजना के ग्यारह हजार लाभार्थी हैं। मुफ्त सिलिंडर के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाएं गैस एजेंसियों पर पहुंची। उन्हें निशुल्क सिलिंडर के नियम बताकर वापस कर दिया गया।

एजेंसी संचालक सिराजुल आफाक मुन्ना ने बताया कि लाभार्थियों को अपने पास से सिलिंडर खरीदना होगा। सरकार उनके खाते में धनराशि भेजेगी। एजेंसी से मुफ्त में सिलिंडर दिए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से जानकारी मिली है कि चार अप्रैल को लाभार्थियों के खाते में पैसा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed