{"_id":"5eac78078ebc3e909c3bdd54","slug":"cylender-city-news-knp5580158132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर के दाम में भारी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर के दाम में भारी कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट की वजह से गैस सिलिंडर की कीमतों में 24 फीसदी तक की कमी आई है। शुक्रवार को घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 763 रुपये के बजाय 579.50 रुपये हो गई। सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कमी आई। यह कीमत एक मई से प्रभावी हो गई है। कीमत में बड़ी गिरावट के चलते सब्सिडी नहीं मिलेगी।
बड़ी बात यह है कि सिलिंडर की कीमतों के बड़ी गिरावट की वजह से फिलहाल गैस पर मिलने वाली सब्सिडी नही मिल पाएगी। आगे यदि गैस के दाम बढ़ते हैं तब फिर से सब्सिडी की व्यवस्था पहले जैसी शुरू हो जाएगी। इसकी वजह यह है कि सरकार ने गैस सिलिंडर पर जो सब्सिडी देने का मानक तय किया है उसके लिए कीमत कम से कम 600 रुपये होनी चाहिए। चूंकि मौजूदा कीमत इससे भी कम हो चुकी है इसलिए सब्सिडी भी नहीं मिलेगी।
उज्ज्वला योजना के नोडल रोहित रोहिला के अनुसार गैस के दाम गिरने की वजह कच्चे तेल की कीमत में आई कमी है। चूंकि पेट्रोल व डीजल की खपत में 40 प्रतिशत की कमी आई है इस कारण गैस के दाम भी घटाए गए हैं।
विज्ञापन
एक नजर
सिलिंडर पहले अब (रुपये में)
पांच किग्रा 280 216
14.2 किग्रा (घरेलू) 763 579.50
व्यावसायिक 1360 1051