फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cyber fraud: Attempts to crack down on Chinese thugs with the help of Interpol

साइबर ठगी: इंटरपोल की मदद से चाइनीज ठग पर शिकंजा कसने का प्रयास, सोशल मीडिया के जरिये करता था संपर्क

Wed, 10 Aug 2022 10:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Aug 2022 10:46 AM IST
सार

गिरोह ने उड़ीसा में बालासोर पोर्ट के जीएम से 75 लाख रुपये की ठगी की थी। जिनके खातों में रकम ट्रांसफर हुई थी, उनमें से कुछ लोग गिरफ्तार किए गए थे। गिरोह के मुख्य लोगों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी थी। कानपुर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी होने पर उड़ीसा के साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र महूंता टीम के साथ मंगलवार को शहर पहुंचे।

विज्ञापन
Cyber fraud: Attempts to crack down on Chinese thugs with the help of Interpol
cyber crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी वेबसाइट बनाकर निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में चाइनीज मास्टरमाइंड का नाम सामने आया है। जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को उसके चीन में होने का पता चला है। क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में ई-मेल के जरिये सीबीआई से जानकारी साझा की है। सीबीआई इंटरपोल की मदद से चाइनीज साइबर ठग पर शिकंजा कसने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन


लेदर कारोबारी फैज ने कोतवाली थाने में 11 लाख ठगी का केस दर्ज कराया था। पिछले महीने क्राइम ब्रांच ने ठगी का खुलासा कर चार आरोपियों को जेल भेजा था। क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में ठगी के मास्टरमाइंड के विदेशी होने का पता चला था। वह अपने देश में रहकर सोशल मीडिया के जरिये भारत के लोगों से जुड़ा है।
विज्ञापन


फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से निवेश करवाता है। रकम गिरोह के स्थानीय सदस्यों के खातों में ट्रांसफर करवाता है। बाद में सदस्य पैसा निकालकर उसके खातों में भेज देते हैं। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि मास्टर माइंड चीन में बैठा बी बोज नाम का शख्स है। नाम को लेकर अभी भी संशय बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने सीबीआई को एफआईआर समेत मामले का पूरा विवरण ई-मेल किया है। सीबीआई इस जानकारी को इंटरपोल से साझा करेगी। इंटरपोल के माध्यम से चाइनीज एंबेसी को जानकारी साक्षा कर कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। 

उड़ीसा में की थी 75 लाख की ठगी
इसी गिरोह ने उड़ीसा में बालासोर पोर्ट के जीएम से 75 लाख रुपये की ठगी की थी। जिनके खातों में रकम ट्रांसफर हुई थी, उनमें से कुछ लोग गिरफ्तार किए गए थे। गिरोह के मुख्य लोगों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी थी। कानपुर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी होने पर उड़ीसा के साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र महूंता टीम के साथ मंगलवार को शहर पहुंचे। कोतवाली व क्राइम ब्रांच के अफसरों से केस की जानकारी ली। दोनों केसों के आरोपी एक ही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed