फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cut down illegal aunt uncle

चाची से अवैध संबंध थे, बाधक बन रहे चाचा को किया रास्ते से साफ

Sun, 13 Nov 2016 11:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 13 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
cut down illegal aunt uncle
डेमो
एक युवक ने चाची से अवैध संबंध में बाधक चाचा को बांके से काटकर मार डाला। घटना की चश्मदीद दादी को भी मरणासन्न कर दिया। दादी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। बड़े भाई ने मृतक की पत्नी और भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के  फदनापुर गांव निवासी स्व. रामहरी के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा वीरेंद्र करीब चार महीने पहले एआरटीओ के पद से रिटायर हुआ है। दूसरे नंबर का बेटा सुरेंद्र शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव में रहता है। तीन बेटों की मां गोदावरी (75) गांव में अकेली रहती हैं। छोटा बेटा शैलेंद्र (35), पत्नी दिव्या (28) और भतीजे रोशन पुत्र सुरेंद्र (28) के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। शैलेंद्र के चार साल का बेटा अंश (4) है। करीब पांच दिन पहले शैलेंद्र पत्नी, बेटे और भतीजे रोशन के साथ दिल्ली से लौटा था। शैलेंद्र की ससुराल हरदोई के राधानगर मोहल्ले में है। 
विज्ञापन


दिल्ली से लौटकर शैलेंद्र पत्नी व बेटे के साथ राधानगर में रुक गया। रोशन पिता के पास उधरनपुर चला गया। गुरुवार को शैलेंद्र परिवार के साथ मां के पास चला गया था। शनिवार रात रोशन भी फदनापुर पहुंच गया। खाना खाने के बाद सभी बरामदे में सो गए। शैलेंद्र और रोशन एक चारपाई पर थे। दिव्या बेटे के साथ और गोदावरी बहू के बगल की चारपाई पर सोयी थी। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक रात में शैलेंद्र और गोदावरी के सो जाने के बाद रोशन व दिव्या दूसरे कमरे में चले गए। आहट होने पर शैलेंद्र की नींद खुल गई। कमरे में जाकर देखा तो रोशन और दिव्या आपत्तिजनक स्थिति में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर रोशन ने चाचा शैलेंद्र पर बांके से हमला कर दिया। चीख सुनकर गोदावरी की भी नींद खुल गई। इस पर रोशन ने दादी पर भी वार कर दिया और बांका फेंककर भाग निकला। इसके बाद दिव्या ने चीखना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रात करीब 2 बजे ग्रामीणों ने लोनार थाने फोन किया। कोतवाल एके राय गांव पहुंचे और शैलेंद्र व गोदावरी को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गोदावरी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि वीरेंद्र की तहरीर पर रोशन और दिव्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed