फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Custom team caught smuggling of gold

सोना तस्करी का ईजाद किया नया तरीका, फिर भी पकड़े गए तस्कर

Thu, 30 May 2019 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Custom team caught smuggling of gold
प्रतीकात्मक तस्वीर

कस्टम की टीम ने लगातार चौथे दिन बुधवार को तस्करी के सोने की खेप पकड़ी है। 235 ग्राम सोने के साथ दो युवकों को लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। सोने की कीमत 7.82 लाख रुपये आंकी गई। अब तक चार में से तीन मामलों में तस्करी का कानपुर कनेक्शन सामने आया है।

विज्ञापन


चार युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि इस बार भी तस्करी का माल कानपुर आ रहा था। बस हवाई अड्डे से उतरने का स्थान बदला गया। दो बार लेडीज पर्स में छल्ले का रूप देकर सोना लाया गया। तीसरी बार चॉकलेट के अंदर सोने की चेन लाई गईं। इस बार लैपटॉप बैग में चारों ओर तारनुमा चेन लगाकर झांसा देने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई कस्टम विभाग के आयुक्त (यूपी एवं उत्तराखंड) वेद प्रकाश शुक्ला के निर्देश पर चल रही है। डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी ने बताया कि विदेश से सीधे आने वाली फ्लाइट के जरिये सोने की तस्करी का बड़ा गैंग सक्रिय है। अभी तक पकड़े गए माल का कानपुर कनेक्शन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मामलों को एक दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कार्रवाई को सहायक आयुक्त अजित किस्पोटा, सीबी सिंह, वेद प्रकाश, कुलदीप सोनी, अभिषेक यादव, शिवेंद्र पांडेय और मोहम्मद असलम की टीम ने अंजाम दिया।


कस्टम टीम ने अब तक पकड़ा करोड़ों रुपए का सोना
 
25 मई की देर रात बैंकाक से वाराणसी आई फ्लाइट से आर्यनगर निवासी युवक विपिन गुप्ता के पास से डेढ़ किलो सोना मिला था। 26 को लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाक से आई फ्लाइट से केशव नगर निवासी रत्नेश वर्मा व ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अनुज यादव से 671 ग्राम सोना पकड़ा गया। 27 मई को दुबई से आई फ्लाइट से बिहार के गोपालगंज निवासी कलामुद्दीन अंसारी के पास से 250 ग्राम सोने की चेनें मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed