फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU develops global research benchmark.

Kanpur News: सीएसजेएमयू ने विकसित किया वैश्विक शोध पैमाना

Sun, 28 Jun 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
CSJMU develops global research benchmark.
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने ग्लोबल रिसर्च-ओरिएंटेड यूटिलिटी प्लेटफॉर्म्स अवेयरनेस स्केल नाम से पैमाना विकसित किया है। यह विश्वसनीय और मान्य है। इससे न सिर्फ शोधार्थियों को कमियां सुधारने में मदद मिलेगी, बल्कि शोध कार्य की गुणवत्ता और दुनिया में पहचान बढ़ेगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के डॉ. विमल सिंह ने बताया कि पैमाने को प्रदेश के 800 पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी छात्रों पर लागू किया गया। इससे शोध कार्य बेहतर होने के साथ उनकी गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा। इसे यह जानने के लिए बनाया गया है कि देश के शोधार्थी दुनिया भर के ऑनलाइन शोध-मंच जैसे रिसर्चगेट, गूगल स्कॉलर, स्कोपस आदि के बारे में कितना जानते और उनका उपयोग करते हैं। स्केल के तीन मुख्य आयाम हैं, जिसमें पहला ओरिएंटेशन यानी जानकारी और परिचय। दूसरा यूटिलिटी यानी उपयोगिता और व्यावहारिक अनुभव। तीसरा रिलेवेंस है। इस आयाम से यह पता चलता है कि शोधार्थी इन मंचों को अपने काम के लिए कितना महत्वपूर्ण मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed