{"_id":"6270fa680173dc67a92e0636","slug":"csjmu-and-ca-exams-will-clash-there-will-be-problem-if-the-date-does-not-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकराएंगी सीएसजेएमयू और सीए की परीक्षाएं: 12 मई और 14 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, तिथि नहीं बदली तो होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टकराएंगी सीएसजेएमयू और सीए की परीक्षाएं: 12 मई और 14 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, तिथि नहीं बदली तो होगी दिक्कत
Tue, 03 May 2022 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 03 May 2022 03:18 PM IST
सार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के कई पेपर एक ही तारीख पर पड़ रहे है। इसको लेकर छात्रों और उनके अभिभावक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विवि की वार्षिक परीक्षाएं 12 मई से शुरू हो रही हैं। इस बार बीकॉम और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) के कई पेपर एक ही तिथि पर पड़ हैं। इससे छात्र परेशान हैं। उन्होंने विवि के अधिकारियों से इन तिथियों में बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के विभिन्न कोर्सों की परीक्षा 14 मई से शुरू हो रही हैं। बीकॉम करने वाले अधिकतर छात्र सीए की इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा में शामिल होते हैं। बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा 18 मई, 20 मई व 22 मई को है, जबकि इन तीनों ही दिन सीए की भी परीक्षा है। बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा और सीए के इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा एक ही समय दोपहर दो से पांच बजे के बीच है।
विज्ञापन
वीएससडी कॉलेज, डीएवी कॉलेज, डीबीएस कॉलेज के विद्यार्थियों रमेश तिवारी, रजनी श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, सोनाक्षी यादव, सुनीता तिवारी, जितेंद्र पाल, अभय सिंह आदि ने बताया कि दोनों पेपर जरूरी हैं। अगर तिथि न बदली तो बहुत दिक्कत होगी। प्राचार्यों से तिथि में बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन