{"_id":"6855bcc2994efaa96600fdd9","slug":"csjmu-admission-process-for-first-semester-will-continue-till-july-24-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1158300-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू : 24 जुलाई तक चलेगी प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू : 24 जुलाई तक चलेगी प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय
- फोटो : आर्काइव
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 का वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया 24 जुलाई तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य 26 जुलाई से शुरू होगा।एक नवंबर तक शिक्षण कार्य पूरा करना होगा। 10 नवंबर तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी कराई जाएंगी। 11 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी।
21 दिसंबर से पांच जनवरी तक शीत अवकाश रहेगा। पांच जनवरी को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं, सम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य छह जनवरी से शुरू होगा। चार अप्रैल तक पढ़ाई पूरी होने के बाद 10 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी कराई जाएंगी। सम सेमेस्टर की परीक्षा 11 अप्रैल से 10 मई के बीच होगी। 15 जून को परीक्षा परिणाम जारी होगा। एक जून से 30 जून के बीच ग्रीष्मावकाश रहेगा।