फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   csa

कोरोना से विजय पाने की रणनीति तैयार करने के लिए राष्ट्रीय वेबकॉन का होगा आयोजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
csa
कानपुर । कोरोनावायरस वैश्विक महामारी पर रणनीति तैयार करने के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह द्वारा देश का पहला राष्ट्रीय तीन दिवसीय वेब कान छह से आठ मई तक आयोजित किया जाएगा । डॉक्टर सिंह ने बताया कि यह राष्ट्रीय वेब कान \"कृषि उत्पादन और सहयोग प्रणाली प्रबंध कोविड-19 वैश्विक महामारी: अनुभव,सह भाजन एवं रणनीतियां\" विषय पर आधारित है। वेब कान पूर्णतया ऑनलाइन होगा, जिसमें देश के सभी संस्थाओं के वैज्ञानिक, शिक्षाविद, छात्र, किसान और उपभोक्ता अपने-अपने अनुभवों को साझा करेंगे।उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय वेब कान के माध्यम से कोरोनावायरस से निजात पाने के लिए देशव्यापी रणनीति तैयार हो सकेगी। वेबकॉन में जो भी संस्तुतियों आएंगी उसे प्रदेश सरकार एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली को भेजी जाएंगी । साथ ही जो प्रतिभागी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उन्हें ऑनलाइन सहभागिता का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस राष्ट्रीय वेब कान में सहभागिता हेतु कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।कुलपति डॉक्टर सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में पूरे देश में लॉक डाउन का दौर चल रहा है। ऐसी परिस्थिति में एक जगह पर एकत्र होकर सेमिनार का आयोजन किया जाना संभव नहीं है। अतः इसको दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय वेबकान की उपयोगिता बढ़ गई है। lसीएसए के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया वेब कॉन में शामिल होने के लिए 7376105454 पर संपर्क करके अधिक जानकारी ले सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed