फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowds in CRPF jawan's last visit

सीआरपीएफ जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

Tue, 02 Feb 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Crowds in CRPF jawan's last visit
सीआरपीएफ जवान सौरभ की फाइल फोटो - फोटो : DEHAT
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के मालौं गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की मौत को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों में भारी रोष है। सोमवार दोपहर फौजी की अंतिम यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ में क्षेत्रीय विधायक समेत कई राजनीतिक दलों के नेता, एसडीएम, सीओ बिल्हौर समेत कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। घटना को लेकर व्याप्त आक्रोश देख उच्चाधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि मालौं गांव निवासी दिल्ली में तैनात सीआरपीएफ जवान सौरभ उर्फ सोनू कठेरिया को 28 दिसंबर की रात उसके कुछ साथी स्कार्पियो से ले गए थे। फिर देर रात गंभीर रूप से घायल सौरभ ब्लॉक मुख्यालय के सामने स्कार्पियो के पहिए के पास पड़ा मिला था। उपचार के दौरान 31 जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गई थी। पत्नी वंदना की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सूर्यकांत उर्फ राजू त्रिपाठी, निवर्तमान ग्राम प्रधान अरविंद कुमार व नीलेश उर्फ नन्हे के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

सोमवार को अंतिम संस्कार के वक्त क्षेत्रीय विधायक भगवती प्रसाद सागर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषारानी कोरी, सपा की रचना सिंह के अलावा कई राजनीतिक लोग फौजी के घर पहुंचे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कह न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही मौके पर मौजूद सीओ बिल्हौर राजेश सिंह से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही। इस दौरान एसडीएम मीनू राणा व सीओ राजेश सिंह ने भी फौजी के घर जाकर पत्नी वंदना व अन्य परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। दोपहर करीब एक बजे निकली अंतिम यात्रा में सभी राजनीतिक लोगों ने फौजी के शव को कंधा दिया। सीओ बिल्हौर राजेश सिंह ने बताया कि घटना में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को बिलखते देख हुईं लोगों की आंखें नम
चौबेपुर (बिल्हौर)। सात माह में ही सुहाग उजड़ जाने से वंदना रो-रोकर बेहाल थी। सांत्वना देने पर वह एसडीएम बिल्हौर मीनू राणा, कांग्रेस नेत्री उषारानी कोरी, सपा नेता रचना सिंह से लिपट कर रो पड़ी। वंदना को सभी लोगों ने आरोपियों को सख्त से सख्त दिलाए जाने का भरोसा दिया। अंतिम यात्रा के लिए शव उठाये जाते ही वंदना की चीख पुकार व हाल बेहाल देख परिजन उसे संभालने में लगे थे। शव यात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, फौजी तेरा नाम रहेगा के नारे लगाये। बिठूर गंगा तट पर सीओ बिल्हौर, सीआरपीएफ यूनिट के कुछ जवानों के साथ लोगों ने दो मिनट का मौन रख फौजी को अंतिम विदाई दी ।

सीआरपीएफ जवान सौरभ की पत्नी वंदना को समझाती एसडीएम बिल्हौर

सीआरपीएफ जवान सौरभ की पत्नी वंदना को समझाती एसडीएम बिल्हौर- फोटो : DEHAT

मालौं गांव में मौजूद विधायक, एसडीएम और सीओ बिल्हौर

मालौं गांव में मौजूद विधायक, एसडीएम और सीओ बिल्हौर - फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed