फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowd gathered in Chaura Bakri market, jammed on the highway

चौरा बकरी बाजार में उमड़ी भीड़, हाईवे पर लगा जाम

Wed, 14 Jul 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Chaura Bakri market, jammed on the highway
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे किनारे चौरा गांव के पास मंगलवार को बकरी बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में व्यापारियों की अधिक गाड़ियां आ जाने के कारण वाहन हाईवे पर आड़े तिरछे फंस गए। इससे जाम लग गया और यात्री परेशान होते रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चौरा बकरी बाजार में मंगलवार को अधिक व्यापारी पहुंच गए। इससे उनके वाहन हाईवे तक आड़े तिरछे फंस गए। इससे कानपुर-झांसी हाईवे पर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। चौरा से यमुना पुल कालपी और दूसरे छोर भोगनीपुर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसी रोडवेज बसों समेत अन्य वाहनों की सवारियां परेशान होने लगीं।
विज्ञापन

10 किलोमीटर का लंबा जाम और चिलचिलाती धूप में लोग पसीने से तर बतर होते रहे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी फंसी रही। सूचना मिलते ही भोगनीपुर कोतवाल वैजनाथ सिंह अमरौधा चौकी इंचार्ज अनिल सिंह के साथ पुलिस बल लेकर पहुंचे। इसके बाद सड़क पर खड़े वाहनों को एक तरफ कराया। इससे तीन घंटे बाद जाम खुल सका। कोतवाल ने व्यापारियों को हाईवे पर वाहनों को न खड़ा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जाम लगने पर कार्रवाई की जाएगी। बकरीद नजदीक होने के कारण बाहरी व्यापारियों के अलावा क्षेत्र के गांवों से भी लोग बकरा बेचने के लिए बाजार में पहुंचे थे। कोतवाल ने बताया कि वाहनों के आड़े तिरछे खड़े हो जाने के कारण जाम लग गया था। हालांकि छोटे वाहन रेंगते रहे। जाम खुलवाने में तीन घंटे का समय लगा इसके बाद आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed