फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crossing dhysat

क्रॉसिंग की ध्वस्त पड़ी सड़क के लिए ज्ञापन

Fri, 05 Feb 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
crossing dhysat
बांदा। शहर के अतिव्यस्त क्योटरा रेलवे क्रासिंग में अंडरपास की एप्रोच रोड के खतरनाक रूप ले लेने और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर व्यापारियों के संगठन कन्फरडेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने एक बार फिर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रेडर्स के बैनर तले व्यापारी नेताओं द्वारा कलक्ट्रेट में डीएम को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा कि क्योटरा रेलवे क्रासिंग में बनाया गया अंडरपास आमजन के लिए बहुत उपयोगी है। रात-दिन छोटे वाहन और आम राहगीर इसका प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन यह सड़क पिछले वर्षों से पूरी तरह ध्वस्त पड़ी है। हाल ही में रेलवे ने एक ओर मरम्मत के नाम पर औपचारिकता निभाई थी। वह भी उखड़ गई। दूसरी ओर हालत ज्यों की त्यों है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। रेलवे का कहना है कि सड़क की मरम्मत अथवा निर्माण स्थानीय प्रशासन या नगर पालिका का है।
विज्ञापन

रेलवे और जिला प्रशासन के दो पाटों में राहगीर पिस रहा हैं। व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से इसमें हस्तक्षेप करने और अंडरपास की ध्वस्त सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार राज, नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता सहित अमित सेठ भोलू, अवधेश गुप्ता, सुरेश कान्हा, आरएन साहू, अमित गुप्ता रिंकू, नीतेश श्रीवास्तव, नईम, अजय निषाद, अभिषेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र गोयल, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed