{"_id":"5acd837b4f1c1b613e8b47cf","slug":"crops-rotten-by-heavy-rain-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमानी आफतः सेंट्रल यूपी में तेज आंधी-बारिश, किसानों के अरमान फूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी आफतः सेंट्रल यूपी में तेज आंधी-बारिश, किसानों के अरमान फूटे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने किसानों को कर दिया बर्बाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूपी के तमाम जिलों में बुधवार की सुबह तेज आंधी और बारिश लेकर आई। चारों ओर छाई काली घटा देखकर किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। कानपुर में सैकड़ों बीघा खड़ी फसल आंधी-बारिश से बर्बाद हो गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश अभी और हो सकती है। अप्रैल के पहले दिन की चक्रवाती हवाओं से यह स्थिति पैदा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में भी कमी आ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री और न्यूयनतम तापमान तीन डिग्री नीचे चला गया है। इसका असर प्रदेश के कई क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
बारिश ने किसानों को कर दिया बर्बाद
अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम और जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ तेजी से यूपी की तरफ बढ़ रहा है। कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार इसका असर हिमाचल और उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। रविवार को भी पश्चिमी हवाओं का असर बना रहा, जिससे तापमान स्थिर रहा। हवा में नमी की मात्रा में 13 प्रतिशत की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश और आंधी
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अप्रैल को बारिश के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जा रहा है। चक्रवाती हवाओं के इस असर को मौसम विज्ञानी प्री मानसूनी बारिश बता रहे हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में 9 तारीख तक अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया था। इस बार पारा अभी तक सिर्फ एक दिन 38 डिग्री सेल्सियस तक गया। उसके बाद से सामान्य पर है। मौसम विज्ञानी डा. अनिरुद्घ दुबे के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज होने से बारिश के आसार फिर से बन रहे हैं।
तेज बारिश और आंधी
अप्रैल 2018 में पहले सप्ताह का तापमान
1 अप्रैल
अधिकतम..34, न्यूनतम.19
2 अप्रैल
अधिकतम..35, न्यूनतम.20
3 अप्रैल
अधिकतम..36, न्यूनतम.19
4 अप्रैल
अधिकतम..38, न्यूनतम.22
5 अप्रैल
अधिकतम..37, न्यूनतम.23
6 अप्रैल
अधिकतम..35, न्यूनतम.22
7 अप्रैल
अधिकतम..34, न्यूनतम.19
1 अप्रैल
अधिकतम..34, न्यूनतम.19
2 अप्रैल
अधिकतम..35, न्यूनतम.20
3 अप्रैल
अधिकतम..36, न्यूनतम.19
4 अप्रैल
अधिकतम..38, न्यूनतम.22
5 अप्रैल
अधिकतम..37, न्यूनतम.23
6 अप्रैल
अधिकतम..35, न्यूनतम.22
7 अप्रैल
अधिकतम..34, न्यूनतम.19