{"_id":"59df8f6e4f1c1bcc538b70a7","slug":"criminals-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर समेत जहरखुरान पकड़े, जानिए क्या थे मंसूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर समेत जहरखुरान पकड़े, जानिए क्या थे मंसूबे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन और बसों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले एक गैंग को पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ दबोचा है
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में जहरखुरानी के लिए इटावा के शातिर जहरखुरानों का गैंग आगरा में डेरा जमाए हुए था। जीआरपी आगरा कैंट ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कपड़ों का बैग, नगदी, मोबाइल, लूटा गया माल बरामद किया।
आगरा कैंट थाना प्रभारी मणिकांत शर्मा ने बताया कि त्योहार पर ट्रेनों में आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए एसओजी प्रभारी ने प्लेटफार्म छह से चार संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बरालोकपुर, चौबिया इटावा निवासी अफजल, सद्दाम, तय्यूम और शाबुद्दीन बताए। बदमाशों के पास से 24 हजार रुपये नगदी, दो मोबाइल, नशीला पाउडर बरामद किया गया।
पकड़े गए चारों बदमाश जहरखुरान हैं। यह गैंग आगरा फोर्ट से जयपुर रूट, आगरा से कानपुर और दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ देने के बाद लूटपाट करता है। गैंग के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।