फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youth brutally murder in mahoba

महोबा: रंजिश के चलते युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, अगवा करके अपने घर ले गया था पड़ोसी

Sat, 02 Nov 2019 07:20 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Nov 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
youth brutally murder in mahoba
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महोबा में कुलपहाड़ नगर के सेनापत वार्ड में रंजिश के चलते एक युवक को अगवाकर पड़ोसी ने घर ले जाकर उसकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी और घर में ताला डालकर परिवार समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मेरा भाई शुक्रवार की शाम को अपनी बहन अर्चना ग्राम अटगांव थाना राठ के घर से तीन माह बाद अपने घर आया था और देर शाम को खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

जब रात के करीब दो बजे आंख खुली तो भाई रवींद्र (30) कमरे में नहीं था। तभी परिजन रवींद्र की तलाश के लिए घर से बाहर निकले और फोन लगाया तो पड़ोस के घर में घंटी बजने लगी। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर आई पुलिस ने परिजनों के साथ घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो रवींद्र खून से लथपथ मृत पड़ा था और हाथ बंधे हुए थे। रवींद्र गांव में रहकर मजदूरी करता था।

घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी अवध सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई धर्मेंद्र, रवींद्र, गुलशन और दो बहन हैं। जिसमें अर्चना की शादी हो गई तथा दूसरी बहन नाबालिग है। माता-पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed