फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youth brutal murder in kanpur

कानपुर: असम के युवक की हुई थी हत्या, पुलिस फुटेज, सीडीआर के भरोसे

Mon, 23 Dec 2019 08:03 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
youth brutal murder in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के कल्याणपुर के जवाहरपुरम् स्थित एल्डिको अपार्टमेंट के पीछे नाले मिले शव की शिनाख्त मूलरूप से असम निवासी काजी अतीक (24) के रूप में हुई। वह पिछले छह साल से नौबस्ता के उस्मानपुर निवासी अपनी नानी नगमा बेगम के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


रविवार को शव बरामद करने के बाद पुलिस ने पीट-पीटकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर जांच आगे बढ़ाई। किदवई नगर स्थित मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस ने कई संदिग्धों को चिह्नित किया। अतीक के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन

असम निवासी काजी तारीक का इकलौता बेटा काजी अतीक एसबीआई में क्रेडिट कार्ड का काम देखता था। नानी नगमा बेगम ने बताया कि शनिवार को वह अपने सहकर्मी अभिषेक बाजपेई के साथ बैंक के काम से किदवईनगर स्थित मॉल गया था।

इसके बाद घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। सोमवार सुबह अखबार से मिली जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया गड़रियनपुरवा निवासी राजेंद्र पाल से नाले में शव मिलने की सूचना मिली थी। राजेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। असम से परिजनों के आने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

आधार में फर्जी पता दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार काजी अतीक मूलरूप से असम का रहने वाला था। उसके पास से जो आधार कार्ड बरामद हुआ है, उसमें पता नवाब कंपाउंड माल रोड लिखा है। आधार इसी साल 20 जनवरी को बनाया गया। इसमें जन्मतिथि चार सितंबर 1994 लिखी है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेज लगाकर आधार बनवाया गया। पुलिस आधार की जांच करा रही है।

शनिवार शाम सात बजे घर से निकला था
अतीक शनिवार शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। पुलिस को उसके शव के पास से मोबाइल के टुकड़े मिले थे। पुलिस मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवा रही है। किदवई नगर स्थित मॉल के फुटेज से चिह्नित किए गए संदिग्धों के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed