{"_id":"5d09cc448ebc3e5e403df83c","slug":"youth-brutal-murder-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गला दबाकर युवक की निर्मम हत्या, हत्यारों ने दोनों आंखें भी फोड़ी, फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: गला दबाकर युवक की निर्मम हत्या, हत्यारों ने दोनों आंखें भी फोड़ी, फैली सनसनी
Wed, 19 Jun 2019 11:44 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को युवक की निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह घटना अतरौली कोतवाली चूरईखेड़ा गांव की है। यहां मनोज (35) पुत्र रामभरोसे का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। युवक का गला अंगोछे से कसा हुआ था और दोनों आंखें फूटी हुई थीं। पुलिस को घटनास्थल से लगभग 10 मीटर की दूरी पर शराब के खाली पाउच और गिलास भी मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन