{"_id":"5a1c11514f1c1bf4688bdd1c","slug":"young-man-shot-himself-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी में आए युवक ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की शादी में आए युवक ने खुद को गोली मारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
मृतक बिहारीलाल का फाइल फोटो, शोकग्रस्त परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरे भाई की शादी में शामिल होने मुंबई से आए युवक ने शादी के दो दिन पहले घर के दरवाजे पर अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी वहीं मौत हो गई। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता रहे हैं।
बांदा बिसंडा थाना क्षेत्र की ओरन पुलिस चौकी अंतर्गत ओरन कस्बे में सोमवार को सुबह करीब 10 बजे बिहारीलाल शिवहरे (28) पुत्र विजयलाल शिवहरे ने अपने घर के दरवाजे पर 315 बोर के तमंचे से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर बाद ओरन चौकी से आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। पिता ने बताया कि बिहारीलाल उसका अविवाहित इकलौता पुत्र था। मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
बताया कि 29 नवंबर को अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए हफ्तेभर पहले घर आया था। गोली क्यों मारी इसका वह जवाब नहीं दे सके। उधर, थानाध्यक्ष केएस दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की वजह फिलहाल पता नहीं चल रही है। युवक शराब के नशे का लती बताया जा रहा है।