फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man killed in kanpur

फिल्मी स्टाइल में हत्या, पहले दौड़ाया फिर चाकू गोदकर मार डाला

Fri, 03 Feb 2017 01:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
young man killed in kanpur
मामले की जांच करती पुलिस टीम
कानपुर में देर रात एक युवक की फिल्मी स्टाइल में दौड़ाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बर्रा-आठ के एक बाग में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने एक युवक को दौड़ाकर चाकुओं से गोद डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर देर रात पुलिस अफसर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है नशेबाजी या आशनाई में किसी ने हत्या की। मौके से थोड़ी दूर कबाड़ी बस्ती के पास भी खून पड़ा मिला है।
विज्ञापन

बर्रा-आठ स्थित जियालाल की बगिया में युवक (38) का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को देर रात मिली। पुलिस पहुंची तो बगिया में किनारे भरे पानी-कीचड़ में युवक का शव पड़ा था। वहां से थोड़ी दूर पर पेड़ के नीचे खून फैला था। चप्पलें भी पड़ी थीं। घटनास्थल पर गिरने-घिसटने के निशान थे। स्थितियां देखने के बाद पुलिस अफसरों का मानना है कि युवक जान बचाने के भागा होगा और रास्ते में गिरे पड़े पेड़ से टकराकर गिर गया होगा। इसके बाद वहीं उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर स्वेटर और जींस है। पहनावे और हुलिए से वह साधारण परिवार का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान के बाद बहुत कुछ साफ होगा। प्रथम दृष्टया नशा-जुआ और संबंधों में हत्या होना प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed