फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man killed

युवक की गला घोंट कर हत्या, शव फेंका

Sun, 15 Mar 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
Young man killed
नौबस्ता के यशोदा नगर में शुक्रवार देर रात करीब 25 वर्ष के एक युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसका शव राजीव नगर में एक सरकारी हैंडपंप के पास मौजूद करीब दो फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में फेंककर भाग निकले। शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना डॉयल 100 पर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम ने गोविंद नगर सीओ ओपी सिंह और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। गड्ढे में औंधे मुंह पड़े युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे, गले में गत्ता बांधने वाली प्लास्टिक की रस्सी कसी हुई थी। देखने से युवक किसी संपन्न परिवार का लग रहा है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि आशनाई के चलते युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस युवक की शिनाख्त नही कर पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजीव नगर के ‘ई’ ब्लॉक स्थित प्लॉट नंबर 172 में मंगली प्रसाद शर्मा का मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके मकान के बाहर सरकारी हैंडपंप लगा है। शनिवार सुबह पड़ोसी सुधीर नागर की पत्नी किरन हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गईं तो पास मौजूद पानी से भरे गड्ढे में औंधे मुंह युवक का शव पड़ा देखा। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग आ गए।

युवक के शरीर पर नीले रंग की जींस, मैरून शर्ट और गले में रुद्राक्ष की माला थी, दाहिने हाथ में लोहे का कड़ा और काला धागा बंधा था। पैरों में एक महंगे ब्रांड के जूते थे। गले में गत्ता बांधने की रस्सी इस कदर कसी हुई थी कि गहरा जख्म हो गया था। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन पहचान लायक कुछ नही मिला।


एसपी पश्चिम राकेश एस ने बताया कि फौरी जांच में आशनाई के चलते हत्या होना लग रहा है। मकान मालिक मंगली प्रसाद की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed