{"_id":"5ae888d44f1c1b87648b5390","slug":"young-man-beaten-to-death-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदाें ने चचेरे भाई को लाठियों से पीटकर बेरहमी से मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदाें ने चचेरे भाई को लाठियों से पीटकर बेरहमी से मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 01 May 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
यूपी के महाेबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां दरिंदाें ने पुरानी रंजिश में बुधवार रात चचेरे भाई को लाठियां से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद चारों आरोपी फरार हो गए। आरोपी चारों भाई कई सालों के बाद दिल्ली से बुधवार को ही गांव वापस लौटे थे।
थाना पनवाड़ी के ग्राम स्योढ़ी निवासी अजीत विश्वकर्मा की बहन को 10 साल पहले गांव का मानवेंद्र यादव अपने साथ ले गया था। अजीत ने मानवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं अजीत को गांव के छोटू विश्वकर्मा का हाथ होने का शक था, जिससे वह छोटू और उनके भाइयों से रंजिश मान रहा था। छोटू और अजीत के बीच करीबी रिश्तेदारी भी हैं।
रंजिश के चलते छोटू अपने भाइयों के साथ पांच साल पूर्व दिल्ली में काम करने लगा और चारों गांव नहीं आए। पांच साल बाद छोटू अपने भाइयों के साथ बुधवार देर शाम गांव आया, तभी अजीत का छोटू और उसके भाई सरमन, उदयभान से पुराने मामले को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा होता देख अजीत का भतीजा मन्नीलाल विश्वकर्मा (45) भी मौके पर आ गया। गालीगलौज होने पर छोटू ने भाइयों के साथ मिलकर मन्नीलाल पर लाठी-डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में मन्नीलाल को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मन्नीलाल के चाचा अजीत ने छोटू, सरमन, उदयभान और वीरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना पनवाड़ी में दर्ज कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।