{"_id":"57f74c654f1c1be75126f59f","slug":"worker-crushed-by-a-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
मजदूर को रौंद कर गुजरा अज्ञात वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में स्थानीय कोतवाली के कुछेछा गांव में हाईवे किनारे स्थित सांई कंस्ट्रक्शन में मजदूरी कर रहे युवक को बुधवार रात अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछेछा गांव निवासी उमाशंकर (22) पुत्र बैजनाथ बीते कई महीने से हाईवे किनारे स्थित सांई कांस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी कर रहा था। मजदूर शाम को घर खाना खाने आया और रात करीब 10 बजे वह वापस प्लांट जा रहा था कि हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई श्यामसुंदर ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। चौकी प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि श्यामसुंदर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
विज्ञापन