{"_id":"5d89ad7e8ebc3e017b4bf3d1","slug":"wife-beating-husband-on-road-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने पति को खंभे से बांधकर की पिटाई, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने पति को खंभे से बांधकर की पिटाई, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 24 Sep 2019 11:25 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
दंपति का बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के किदवईनगर में मामूली कहासुनी के बाद महिला ने स्थानीय लोगों की मदद से पति को खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले आई।
मूलरूप से बकेवर निवासी दंपती का मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को दंपति मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट आए हुए थे। वापसी के वक्त किदवईनगर हनुमान मंदिर के पास दोनों में कहासुनी हो गई।

इससे नाराज पति ने गाली गलौज की। नाराज महिला ने बीच सड़क उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने शोहदा समझकर उसको खंभे से बांध दिया। इसके बाद भीड़ ने भी पीटना शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को थाने ले आई। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि दंपति ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर आपस में समझौता कर लिया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को थाने ले आई। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि दंपति ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर आपस में समझौता कर लिया है।