{"_id":"583f1c4a4f1c1b2d1ede6da0","slug":"when-soldiers-came-down-street-battles","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सड़क पर आई सिपाहियों की लड़ाई, एक-दूसरे के कपड़े उतारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब सड़क पर आई सिपाहियों की लड़ाई, एक-दूसरे के कपड़े उतारे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में एक दूसरे से इस तरह लड़ गए सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्वरूप नगर थाना परिसर में बने आवासीय क्वाटर में रहने वाले सिपाहियों की लड़ाई सड़क पर आ गई। सड़क पर ही पुलिस की फजीहत देख राहगीरों का जमावड़ा लग गया। दोनों सिपाही आपस में लड़ते-लड़ते थाने के बाहर सड़क पर आ गए। इनमें से एक के कपड़े फट गए। एसएसपी ने कानपुर में तैनातेेेे सिपाही को निलंबित कर दिया है।
बुधवार की दोपहर मामूली विवाद में आवासीय परिसर में रहने वाले कोतवाली में तैनात सिपाही अनुज कुशवाह और इटावा में तैनात सिपाही संजय सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों क्वाटर से लड़ते हुए थाने के बाहर सड़क पर आ गए। लड़ाई में सिपाहियों को पुलिस की मर्यादा का भी ध्यान नहीं रहा। सिपाही संजय के कपड़े इस कदर तार तार हो गए कि वह अर्धनग्न अवस्था में आ गया। रोड पर भी मजमा लगते देख थाने के सिपाहियों ने दोनों को अलग किया। मामले की जानकारी जब एसएसपी आकाश कुलहरि को हुई तो उन्होंने कोतवाली में तैनात अनुज को तत्काल निलंबित कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक इटावा के एसपी को संजय की रिपोर्ट भेजी गई है। उस पर भी कार्रवाई होना तय है।