फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waiters, three hearing the testimony of soldier

वेटर, सिपाही की गवाही अब तीन को सुनवाई

Fri, 29 Jan 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Waiters, three hearing the testimony of soldier

जिला जज इफाकत अली खान की कोर्ट में गुरुवार को ज्योति मर्डर केस में वरांडा रेस्टोरेंट के वेटर और एफआईआर लिखने वाले सिपाही की गवाही हुई। बचाव पक्ष ने वेटर से जिरह भी की। अब इस मामले की सुनवाई तीन फरवरी को होगी।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान जेल से ज्योति के हत्यारोपी पति पीयूष श्यामदासानी, अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष को कोर्ट लाया गया। मनीषा मखीजा, पीयूष के चचेरे भाई मुकेश और कमलेश भी कोर्ट में पेश हुए। पीयूष के पिता ओम प्रकाश और मां पूनम की हाजिरी माफी लगाई गई थी।
विज्ञापन


विशेष अभियोजक दामोदर मिश्र और शासकीय अधिवक्ता धर्म पाल सिंह ने बताया कि वरांडा रेस्टोरेंट के वेटर संजय खान ने गवाही दी। उसने बताया कि 27 जुलाई 2014 की रात 10:30 बजे पीयूष और ज्योति रेस्टोरेंट में आए थे। पीयूष ने हुक्का और स्नैक्स का ऑर्डर दिया। पंद्रह मिनट बाद पीयूष फोन पर बात करते हुए नीचे चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष के अधिवक्ता सईद नकवी के पूछने पर वेटर ने बताया कि आठ-दस मिनट बाद पीयूष लौटा। क्या ज्योति फोन पर बात कर रही थी के सवाल पर उसने हां में जवाब दिया। बताया कि पहले दोनों 40 नंबर टेबल पर बैठे। बाद में शोर होने की बात कहते हुए 35 नंबर पर चले गए।

 इतना ध्यान देने के सवाल पर वेटर ने  बताया कि उस दिन कम ग्राहक थे। ये दोनों ही आखिरी ग्राहक थे। घटना के कुछ दिन बाद दारोगा जी ने सीसीटीवी के फुटेज दिखाए थे।


अखबारों में फोटो देखने के कारण वह पहचान गया था कि यह दोनों ज्योति और पीयूष हैं। बाद में एफआईआर लिखने वाले सिपाही महेश चंद्र दुबे की गवाही हुई। महेश ने बताया कि पीयूष की दी गई अर्जी पर उसने एफआईआर लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed