{"_id":"58751c114f1c1b1529ba9aef","slug":"viral-cartoon-of-pm-modi-lawsuit-against-sp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का कार्टून वायरल करने पर सपा नेता के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम मोदी का कार्टून वायरल करने पर सपा नेता के खिलाफ मुकदमा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में बांदा सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने सोमवार को व्हाट्सएप पर एक कार्टून वायरल किया। इसमें प्रधानमंत्री और समाचार चैनल पर टिप्पणी की गई थी। इस कार्टून के वायरल होते ही भाजपाइयों ने एतराज जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा। इसके बाद शाम को कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि शमीम बांदवी पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करके वैमनस्यता पैदा करने की कोशिश और आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच हो रही है।