फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Villager shot dead in land dispute in mahoba

महोबा: जमीन के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, ये है पूरा मामला

Mon, 27 Jul 2020 08:31 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Jul 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Villager shot dead in land dispute in mahoba
 परिचय-सीएचसी पनवाड़ी के बाहर रोते-बिलखते परिजन व मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के पनवाड़ी थानाक्षेत्र के ग्राम नटर्रा में जमीन के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का पड़ोस के ही युवक से आधा बीघा खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

ग्राम नटर्रा निवासी आशाराम कुशवाहा (65) सेवानिवृत्त होमगार्ड  था।

उसके परिवार में पत्नी व तीन बेटे जगदीश (40), रामेश्वर (37) और जागेश्वर (32) हैं। बेटे भी उसके साथ खेती में सहयोग करते थे। आशाराम का पड़ोसी अमरचंद्र विश्वकर्मा से आधा बीघा खेत पर कब्जे को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब दस बजे आशाराम गांव में नंदकिशोर की दुकान के बाहर टीवी देख रहा था। तभी अमरचंद्र अपने साथी चांदबाबू के साथ तमंचा लेकर वहां पहुंच गया और आशाराम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुन घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। परिजन आशाराम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार व सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और थानाध्यक्ष पनवाड़ी अशोक कुमार सिंह को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आशाराम के बेटे जगदीश ने चांदबाबू और अमरचंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed