फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unknown women brutally killed

महिला का गला रेतकर हत्यारों ने निकाल ली आंख

Mon, 14 Nov 2016 09:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
unknown women brutally killed
अभी तक नहीं हो पाई मरने वाली महिला की शिनाख्त
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में महिला का गला रेतकर हत्यारों ने आंख निकाल ली। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शमशाबाद थाना क्षेत्र के बिरिया डाढ़ा-अहमदगंज रोड स्थित गंगागंज तिराहा पर सड़क किनारे खेत में सोमवार सुबह अज्ञात महिला (40) की लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसओ मोहित यादव मौके पर पहुंचे। एसओ ने आलाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही समय बाद सीओ नरेश कुमार भी आ गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारों ने महिला की सीधी आंख को भी निकाल दिया। उसका गाल भी काटा हुआ था। महिला के शरीर पर लाल पीली फूलदार साड़ी थी। पैरों में नीले रंग की चप्पल थी। मोहित यादव ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed